Spread the love

शिमला।।हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक तय हो गई है। पहले कैबिनेट बैठक 23 जून को रखी गई थी। लेकिन अब 25 जून को कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मंजूरी मिल सकती है।

इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को सिरे चढ़ाने को लेकर भी चर्चा होगी। वही, जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर पॉलिसी के तहत विभिन्न श्रेणियों के 4000 पदों को भरने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में आएगा। कर्मचारियों के पे स्केल में लगाए गए राइडर के मामले पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। वही, कयास लगाए जा रहे हैं कि आउटसोर्स पॉलिसी पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

One thought on “हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक तय, इन फैसलों पर लगेगी मुहर”
  1. Outsource staff sarkar ka kaam kr ke bhi sarkari nahi. Pr sarkar ne out of the way ja ke kyo aise aam logo ka jeena kharab kr diya. Itne lambe arse ke liye outsourcing ki or facility ke naam pe shoshan. Wah ri loktantra.

Leave a Reply