शिमला। सीएम जयराम ठाकुर ने तीन दिन चले भाजपा की बैठकों के बाद शुरू हुई मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाओं पर कहा कि प्रदेश के आला नेताओं ने रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। केंद्रीय नेतृत्व जब कहेगा तो वह भी अपनी रिपोर्ट उनके सामने रखेंगे और सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी तरह के बदलाव पर केंद्रीय नेतृत्व ही फैसला लेगा। तीन दिन चले भाजपा की बैठकों के बाद शुरू हुई मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाओं पर कहा कि प्रदेश के आला नेताओं ने रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। केंद्रीय नेतृत्व जब कहेगा तो वह भी अपनी रिपोर्ट उनके सामने रखेंगे और सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी हो सकती है। ऐसे में संभव है कि उस समय इस पर चर्चा हो। उधर, साथ ही पांच दिसंबर को स्वर्णिम हिमाचल के तहत मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।
