Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नए साल के जश्न में खलल पड़ गया है।इसकी वजह बना है कोरोना वायरस (Corona Virus) का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant)।शिमला पुलिस (Shimla Police) ने हजारों सैलानियों (Tourist) से भरे रिज मैदान और मॉल रोड को खाली कराया जा रहा है।पुलिस ने अचानक ये निर्णय लिया है। पुलिस ने सैलानियों से अपने-अपने ठिकानों और होटलों में लौट जाने को कहा है। रिज मैदान पर इस वक्त शिमला IG हिमांशु मिश्रा, DC और SP मोनिका के साथ ही भारी पुलिसबल रिज मैदान और मॉल रोड पर तैनात किया गया है।बता दें की नए साल का जश्न मनाने हजारों की संख्या में सैलानी शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर पहुंचे हैं।


हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने अब तक नाइट कर्फ्यू भी नहीं लगाया था, जिससे शिमला के साथ ही साथ मनाली में भी हजारों की संख्या में पर्यटक नए साल का स्वागत करने पहुंचे थे, शिमला के होटल 100 फीसदी तक पैक हो गए थे।लेकिन यहां पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ाई जा रही थीं।जबकि इलाके में पुलिस लोगों को मास्क लगाने और दूरी बनाने की बात कर रही थी

हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने अब तक नाइट कर्फ्यू भी नहीं लगाया था, जिससे शिमला के साथ ही साथ मनाली में भी हजारों की संख्या में पर्यटक नए साल का स्वागत करने पहुंचे थे, शिमला के होटल 100 फीसदी तक पैक हो गए थे।लेकिन यहां पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ाई जा रही थीं।जबकि इलाके में पुलिस लोगों को मास्क लगाने और दूरी बनाने की बात कर रही थी।

शाम को जब हजारों सैलानी रिज मैदान और मॉल रोड पर पहुंच गए तो पुलिस ने अचानक से उन्हें हटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को इसकी वजह बताई है, लेकिन पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया है, दोनों स्थानों के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की गई है, जांच जारी है।खोजी कुत्तों की मदद ली गई है।रिज मैदान और मॉल रोड में अब सन्नाटा छाया हुआ है। वहां पर पुलिस का दस्ता दिखाई दे रहा है।पुलिस ने मैदान और मॉल रोड पर लगी डस्ट बिन भी एकत्र की हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से बम होने या किसी गंभीर घटना के बारे में खुलकर नहीं कहा गया है

Leave a Reply