Spread the love

हिमाचल प्रदेश।। शनिवार को नादौन से चंडीगढ़ के लिए नए रूट का शुभारंभ एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल भी उपस्थित रहे। नादौन के इतिहास में पहली बार लॉंग रूट की बस चलने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

इसके साथ ही विजय अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि अगले सप्ताह नादौन से होशियारपुर के लिए भी एक बस सेवा आरंभ की जा रही है, जो नादौन से आज सुबह 4:30 बजे चलकर 7 बजे होशियारपुर पहुंचेगी और दोपहर 11 बजे चलकर 1:30 बजे नादौन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि नादौन चंडीगढ़ बस सेवा रविवार से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी और सुबह 8:45 बजे तक चंडीगढ़ पहुंचेगी।

यही बस शाम को 3:45 बजे चंडीगढ़ से वापस चलेगी और रात 8:15 बजे तक नादौन पहुंचेगी।

यह बस नादौन से वाया गौना, बसारल, धनेटा होकर जाएगी और इसी रूट से वापस आएगी।

Leave a Reply