Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) के 83 नए मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,28,940 हो गयी। प्रदेश में संक्रमण से एक और मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,860 हो गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि ताजा मौत राजधानी शिमला (Shimla) से हुई है।अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोविड के उपचाराधीन मामलों की संख्या 474 हो गयी है जबकि महामारी से 70 और रोगियों के स्वस्थ होने के बाद सूबे में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2,24,581 हो गयी हैवहीं, कल खबर सामने आई थी कि हिमाचल प्रदेश में 3 जनवरी से शुरु होने वाले कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर शिमला जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 3 जनवरी से 15 से 18 साल के युवा बच्चों को लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग से स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों की सूची मांगी है


डीसी शिमला आदित्य नेगी ने खण्ड स्तर पर गठित टास्क कमेटी को दिए निर्देश
डीसी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके लिए खण्ड स्तर पर गठित टास्क कमेटी को निर्देश दिए गए हैं। खण्ड स्तर तक अभियान को सफल बनाने के लिए सम्बंधित एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से शुरू किया जाएगा। टीकाकरण के माध्यम से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के अधिकतर बच्चे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड में प्रत्येक दिन अलग-अलग स्कूलों में टीकाकरण विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा. जिसमें अधिकतम 300 बच्चे एक सत्र में लाभान्वित होंगे

33 हजार स्कूली बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं
शिक्षा विभाग के मुताबिक, जिला में 33 हजार स्कूली बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, जिनकी आयु 15 से 18 साल के बीच है. इसके अलावा, जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनकी सूची भी प्रशासन ने शनिवार से पहले देने के निर्देश दिए हैं

Leave a Reply