Spread the love

हिमाचल प्रदेश। सोलन के समीप शमलेच में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि एक युवक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार शमलेच के नजदीक एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 250 फुट नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे और यह सभी किन्नौर निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 19 वर्षीय युवक को गहरी चोटे आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति पेड़ के नीचे दब गया था जबकि दूसरा गाड़ी के नीचे दबा हुआ था। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला।

Leave a Reply