हिमाचल में ऊना के अंब में गोंदपुर बनेहड़ा में बैल को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरबचन सिंह (24) के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुक्रवार देर शाम को गुरबचन सिंह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। निजी स्कूल के सामने अचानक उसकी बाइक के सामने बैल आ गया। बैल को बचाने के चक्कर में वह नियंत्रण खो बैठा और गिरकर घायल हो गया।
आसपास के लोग उसे दौलतपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर ऊना रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
