Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ओमिक्रोन और कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सतर्कता घट रही है। बेशक राज्य सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं, बावजूद इसके हिमपात के बाद उमड़ी सैलानियों की भीड़ मास्क पहनने से परहेज कर रही है। पुलिस को कोरोना नियम तोडऩे पर पर्यटकों का चालान करने से डर लगता है। पिछले साल कई माह तक खासी सख्ती बरती गई, बाद में ढील ही बरती गई। पर्यटन स्थल शिमला में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी नहीं समझा जा रहा है।


पर्यटकों की लापरवाही के बारे में स्थानीय पुलिस कर्मियों का कहना है कि वे किस-किस को समझाएं, ये मानते नहीं। कुछ बोले तो बेवजह हंगामा खड़ा करते हैं। इनसे तो डर ही लगता है। अब तो हम भी इनसे परेशान आ चुके हैं। इनकी भी तो कोई जिम्मेवारी है, सारी जिम्मा पुलिस का तो नहीं है।

सावधानी है जरूरी

राज्य पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे नए निर्देशों की पालना करें, अपना, अपने परिवार की सेहत का ख्याल रखें। जो नियम तोड़ेगा उसके कार्रवाई की जाएगी।नियमों व निर्देशों में कोई ढील नहीं दी गई है। अब तो ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ज्यादा सावधान व सतर्क होने की जरूरत है। नियम तोडऩे पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply