Spread the love

हिमाचल के शिमला में HRTC के पास बसों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं है।

बाइपास पर बसों को खड़ा किया जा रहा है। जिससे चोर उनके पार्ट्स को निशाना बना रहे हैं। जिससे उनमें खराबी आ रही है।

विभाग के पास भी पार्ट्स की कमी चल रही है।टूटीकंडी बाइपास पर HRTC बसों के लिए ISBT से पहले मंदिर के पास खुले मोड़ पर और डीजल पंप के पास बस की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं।

यहीं पर बसों काे पार्क किया जाता है क्योंकि, HRTC के पास बसों काे पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं।

बैटरियां हाे गई थी चोरी

टूटीकंडी बस स्टैंड काे जाने वाली सड़क पर पार्क की गई बसों से बैटरियां चोरी हाेने का मामला एक महीने पहले सामने आया था।

इस मामले में बालूगंज थाने में केस दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। 19 बसों से बैटरी चोरी की गई थी।

ऐसे में HRTC काे लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ था।HRTC कर्मचारियों की समन्वय समिति ने पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि सड़क किनारे खड़ी बसों की बैटरियां चोरी हाेने का मामला आ चुका है।

टूटीकंडी बस स्टैंड शहर का मुख्य बस स्टैंड हैं। यहां पर 24 घंटें लाेगाें काे बस सुविधा मिलती हैं। पुलिस की एक गुमटी भी यहां पर बनाई गई है। इसके बावजूद भी सड़क पर देर रात तक गश्त क्यों नहीं की गई।

Leave a Reply