कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम हैं।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है।

किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हमीरपुर सीट से कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मतदान 12 नवंबर को होगा। जबकि मतगणना 8 दिसंबर 2022 को होगी।
