Spread the love

हिमाचल के मंडी स्थित करसोग में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार महेश राज की नामांकन रैली में भाग लेने के लिए विक्रमादित्य सिंह पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस ने बाजार से होकर रैली स्थल तक रोड शो निकाला। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया।इस दौरान रैली स्थल तक कार्यकर्ताओं ने कतारों में खड़े रहकर कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

विक्रमादित्य सिंह ने खुली जीप में खड़े रहकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। जीप में कांग्रेस उम्मीदवार महेश राज सहित टिकट के अन्य दावेदार जगत राम जगत व उत्तम चंद चौहान ने भी साथ रह कर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया।ऐसे में सभी बड़े दावेदारों के एक मंच पर आने से पार्टी को विधानसभा चुनाव में संजीवनी मिल गई है।

रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जबकि, हजारों कार्यकर्ता महेश राज के रोड शो में साथ चल रहे हैं। रैली में हजारों की भीड़ जुटने से कांग्रेस में भारी उत्साह है।

अभी महेश राज नामांकन पत्र भरने जा रहे हैं। उसके बाद विक्रमादित्य सिंह रैली में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply