हिमाचल प्रदेश।। हिमाचल प्रदेश में कोविड संक्रमण जारी है। रविवार को प्रदेश में सैंपलिंग कम होने के कारण नए मामले एक हजार के आसपास हैं। कोरोना के 1076 मामलें पूरे प्रदेश में रविवार को आए हैं। वहीं, दो लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हुई है। इनमें एक मौत कांगड़ा जिला में और एक मौत शिमला जिला में हुई है। शिमला में एक 16 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। यह बच्चा शिमला के साथ लगते लोअर चक्कर का रहने वाला था और 14 जनवरी को अस्पताल में दाखिल किया गया था।

बच्चे का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण इसके सिर में चोंटे भी आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद बच्चे का कोविड टेस्ट किया गया, तो वह कोविड पॉजिटिव पाया गया था। डाक्टरों का कहना है कि बच्चे की मौत का मुख्य कारण हैड इंजरी था।
वहीं, कांगड़ा जिला में 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है। यह महिला कोविड के साथ साथ कोमोर्बिड हाइपरटेंशन से भी पीडि़त थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस का आंकड़ा 11 हजार हो गया है। कोविड के नए मामलों सबसे ज्यादा आंकड़े शिमला जिले में है। शिमला जिला को मिलाकर कुल तीन जिलों में कोविड के नए मामलों का आंकड़ा 100 से ऊपर चला गया है। कोविड के नए मामलों में शिमला जिला में 213 नए मामलें आए हैं। शिमला के बाद सोलन जिला में 193, बिलासपुर में 47, चंबा में 23, हमीरपुर में 62, किन्नौर में तीन कुल्लू में 41ए लाहुल स्पीति में 01, मंडी में 128, कांगड़ाा में 152, सिरमौर में 133 और ऊना में 80 नए मामले आए हैं।
