Spread the love

सोलन जिला के धर्मपुर के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है। निजी स्कूल भवन के निर्माण में लगे तीन मजदूरों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव को बरामद कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर के साथ लगते सिहारड़ी गांव में एक निजी स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा था। भवन के साथ ढंगे की नींव के लिए मजदूरों द्वारा काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक से भारी मात्रा में मलबा इन मजदूरों पर गिर गया।

दो मजदूरों के शव को कुछ ही समय के बाद निकाल लिया गया था

यह हादसा बुधवार को सांय करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है। दो मजदूरों के शव को कुछ ही समय के बाद निकाल लिया गया था, लेकिन एक अन्य मजदूर का शव निकाले जाने में करीब चार घंटे का समय लगा है। जेसीबी से मौके पर रैस्क्यू कार्य चल रहा था। कंई घंटे की कड़ी मशक्त के बाद मजदूर का शव बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि यह तीनों मजदूर कुछ दिन पहले ही नेपाल से यहां आए थे तथा एक ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। इसलिए इन मृतक मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

तीनों मजदूरों के शव का बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा व एसडीएम सोलन मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है तथा निर्माण स्थल पर कार्य के दौरान सावधानी क्यों नहीं बरती गई। इन तमाम पहलूओं की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मलबे के नीचे दबे तीनों मजदूरों के शव का बरामद कर लिया गया है। अभी तक इन मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि तीनों मृतक नेपाल के रहने वाले थे।

Leave a Reply