प्रदेश के 28 प्राइवेट और 12 डीएलएड संस्थानों में सोमवार को भी डीएलएड प्रक्षिशुओं ने नियमित कक्षाएं लगाईं, यानी कक्षाओं का बहिष्कार बंद कर दिया गया है।
प्रदेश के डीएलएड संघ ने अब इस मामले में कोर्ट से स्टे ऑर्डर लेने के लिए अपील की है, जिसके बाद अब कक्षाओं का बहिष्कार भी बंद कर दिया गया है।इसमें मांग की जा रही है कि फिलहाल टेट में बीएड को पात्र न माना जाए और केवल डीएलएड के लिए आवेदन प्रकिया जारी रखी जाएगी।
पिछले एक सप्ताह से लगतार प्रदेश के डाइट केंद्रों में जेबीटी प्रशिक्षु हड़ताल पर थे और कक्षाओं का लगातार बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन अब इन्होंने हड़ताल को वापिस ले लिया है।
