Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में राहगीर की मौत हो गई है। इस दौरान पंजाब रोडवेज की बस ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई।

वही बालूगंज पुलिस थाना में बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।जानकारी अनुसार, बालूगंज थाना के अंतर्गत टूटीकण्डी शिव मंदिर के समीप पंकज बैंस निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा पैदल ही जा रहा था।

इसी दौरान अचानक ही पीआरटीसी बस (PB 02EG -2396) ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से व्यक्ति जमीन पर ही गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया।

जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बस चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply