Spread the love

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मनाली सहित शिमला में भी बर्फबारी हुई है। शिमला शहर में भी सोमवार दोपहर दो बजे के करीब बर्फ के फाहे गिरे हैं।हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मनाली सहित शिमला में भी बर्फबारी हुई है। शिमला शहर में भी सोमवार दोपहर दो बजे के करीब बर्फ के फाहे गिरे हैं। शिमला में माल रोड व र‍िज पर घूम रहे पर्यटक बर्फ के फाहे देखकर उत्‍साहित हो उठे। लेकिन यह क्रम ज्‍यादा देर तक नहीं चल सका। ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कुफरी नारकंडा के अलावा खड़ा पत्थर व अन्य स्थानों पर रात को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से काफी ज्यादा ठंड बढ़ गई है। देर रात को ही बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला के लिए कुफरी के आगे यातायात सुबह 10:00 बजे तक प्रभावित रहा।सुबह नारकंडा के लिए केवल छोटे वाहनों को ही जाने दिया जा रहा था। ऊपरी शिमला के कई बसों के रूट सुबह प्रभावित रहे। पुलिस ने सुबह ही एडवाइजरी जारी कर दी थी, इसमें कहा गया था कि ऊपरी शिमला में बर्फ और कोहरे के कारण सड़कों पर फिसलन है। पुलिस चौकी वाहन चालक गाड़ी चलाते वक्त पूरी सावधानी बरतें।शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई है, वहीं जिला के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी होने से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। जिला के कई क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बारिश न होने के कारण गेहूं की बिजाई का काम रुका हुआ था। हल्की बारिश होने से खेतों में नमी होने के बाद किसान बिजाई कर पाएंगे। वहीं सेब के बगीचे में इन दिनों कटाई छंटाई का काम चला हुआ है। यह बर्फबारी बगीचों के लिए भी काफी लाभदायक मानी जा रही है।ऊपरी शिमला क्षेत्र में सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी के बाद का नजारा। मार्ग पर फ‍िसलन बढ़ने के कारण सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.0, 15.3 सुंदरनगर, 7.9, 20.6 भुंतर, 8.3, 15.9 कल्पा, 1.2, 7.8 धर्मशाला, 9.2, 17.4 ऊना, 10.6, 25.2 नाहन, 12.1, 21.0 केलंग, -1.5, 2.3 सोलन, 8.2, 20.0 मनाली, 5.2, 9.2

Leave a Reply