कोरोना के बाद अब देश में H3N2 (वायरस इन्फ्लूएंजा) वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। H3N2 वायरस से देश में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है।
H3N2 वायरस इन्फ्लूएंजा के प्रकोप ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। इन्फ्लूएंजा के मामले ऐसे वक्त पर सामने आ रहे हैं।जब तीन साल बाद देश कोरोना महामारी से उबर था।
बच्चे और बुजुर्ग तेजी से वायरस की चपेट में आ रहे हैं डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लूएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं। जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक में पानी आना।
