शिमला।। हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूलों को खोलने पर अंतिम फैसला कैबिनेट मीटिंग में होगा।उन्होंने कहा कि बीते कल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की गई, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि स्कूलों को खोलने पर अंतिम फैसला कैबिनेट में लिया जाएगा।शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनता और अभिभावकों से भी स्कूलों को खोलने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
![]()
जबकि राय के बाद स्कूल खोलने पर फैसला होगा।उन्होंने कहा कि काफी लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द स्कूलों को खोल दिया जाए और देश के अन्य राज्यों में स्कूल को दिए गए हैं, लेकिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।जिसको देखते हुए कैबिनेट में चर्चा की जाएगी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी कैबिनेट में प्रस्तुति दी जाती है। इसके बाद सभी विभाग आपस में चर्चा कर अंतिम निर्णय लेंगे।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोरोना वैक्सीनेशन तेजी से हुआ है, जिससे स्कूल खोलने में सहायता मिलेगी।प्रदेश में अधिकांश युवाओं का का वैक्सीनेशन हो चुका है।25 जनवरी को राज्यत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनेक घोषणा की है।वर्तमान समय में कोरोना महामारी के बीच प्रदेश में विकास और सामाजिक कल्याण की कार्यों को जारी रखना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी तरफ से सोशल वेलफेयर की पूरी कोशिश की है।उन्होंने नया वेतनमान लागू कर सवा दो लाख कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा और 15 प्रतिशत का तीसरा विकल्प भी दिया।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों का भी ख्याल रखा और उनकी मांगों को भी पूरा किया।शिक्षा मंत्री ने कहा कि 60 यूनिट तक की बिजली और 125 यूनिट तक आधे दाम पर बिजली उपलब्ध करवाने का बड़ा निर्णय लिया।जिसका सभी को स्वागत करना चाहिए।
