Spread the love

जिला कांगड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह एटीएम कार्ड बदल कर पैसे चोरी कर लेता था। 12 मार्च  को शातिर गिरोह के चार सदस्यों ने पालमपुर व गोपालपुर में एटीएम कार्ड बदलकर मंसूबो को अंजाम दिया था। एक बुजुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाकर 66000/- रुपये निकाल लिये थे।

पालमपुर में धारा 379,420 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया।आईपीएस मयंक चौधरी के दिशा निर्देशों पर टीम का गठन किया गया इसकी जिम्मेदारी उप निरीक्षक हेम चंद को सौंपी गई। टीम ने एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश सहारनपुर में दबिश दे कर गिरोह के दो सदस्यों 33 साल के जगमोहन सिंह पुत्र अजमेर निवासी जिला मुजफ्फरनगर व 44 साल के दीपक शर्मा पुत्र देवी लाल शर्मा निवासी सहारनपुर  को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में घटना को अंजाम देने के तरीकों को भी जाहिर किया। बताते चलें कि इस तरह के अपराध लगातार बढ़ रहे थे, खून पसीने की कमाई असामाजिक तत्वों द्वारा हड़पी जा रही थी। गिरफ्तारी से अन्य स्थानों में इस तरह की वारदात की गुत्थी सुलझने की उम्मीद भी जगी है। कांगड़ा पुलिस के प्रयासों को स्थानीय जनता द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने  बताया कि यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है, जो इस तरह की वारदातों को लम्बे समय से अंजाम दे रहा था। 

Leave a Reply