Spread the love

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर से लगते जिला कांगड़ा के राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर के टीचर स्कूल में मुफ्त पढ़ो, आगे बढ़ो, की थीम पर छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की अलख जगा रहे हैं।स्कूल हेडमास्टर ओमकर दत्त शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को हिमाचल सरकार मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ वह सभी सुविधाएं दे रही है, जिसके लिए अभिभावक भारी-भरकम खर्च करके अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दौड़ लगा रहे हैं।

स्कूल में छात्रों की संख्या को बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत पीहडी के अधीन आने वाले शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय के अध्यापक आजकल घर घर जाकर बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

इसके लिए अध्यापकों ने सरकार की सुविधाओं के पंफलेट भी छपवा रखे हैं, जिसमें बारीकी से सुविधाओं का व्याख्यान किया गया है। स्कूल में कार्यरत शिक्षकों ने नए सत्र में अधिक से अधिक दाखिला हो इसका बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में हिंदी मीडियम के साथ-साथ इंग्लिश मीडियम भी अनुभवी और प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा पढ़ाया जाता है।

वार्षिक परीक्षाओं में भी बच्चे अकसर मेरिट लिस्ट में आते हैं। स्कूल में कार्यरत DPE राकेश राणा की कोचिंग हमारे बच्चे हर वर्ष खेलों में प्रथम स्थान हासिल करते हैं और जिला स्तर और स्टेट लेवल प्रतियोगिताओं में उनका चयन होता है। SMC कमेटी और पैरेंट्स ने अध्यापकों के इस प्रयास की प्रशंसा की है।

Leave a Reply