Spread the love

विद्युत बोर्ड में फील्ड तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है , जिस कारण फील्ड में लगातार कर्मचारियों के साथ हादसे हो रहे थे ।

तकनीकी कर्मचारी संघ ने ये मांग विधुत बोर्ड प्रबंधन के समक्ष रखी थी की जो फील्ड कर्मचारी दफ्तरों में सेवाएं दे रहे है उनको जल्द फील्ड में भेजा जाए । उसके उपरांत विधुत बोर्ड ने सभी अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता को ये आदेश जारी किए है ।

इसके लिए तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा व प्रदेश महामंत्री नेक राम ठाकुर ने बोर्ड प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है साथ में ये भी मांग की है तकनीकी कर्मचारियों से संबंधित अन्य जो भी मुद्दे सर्विस कमेटी के लिए लंबित पड़े है उनको भी 12 अप्रैल से पहले सर्विस कमेटी की बैठक में पूरा किया जाए ।

Leave a Reply