Spread the love

एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने वेतन ना मिलने के कारण प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन का कहना है कि 10 अप्रैल तक भी मार्च महीने का वेतन नहीं मिला है।

यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगले महीने से 1 तारीख को अगर वेतन नहीं मिला तो ड्राइवर कंडक्टर काम बंद कर देंगे।HRTC ड्राइवर यूनियन के राज्य अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता कर बताया कि वेतन मिलने में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

10 अप्रैल तक उन्हें वेतन नहीं मिल पाया है और यह कब मिलेगा यह भी तय नहीं है। ड्राइवर कंडक्टर का 40 महीने का ओवर टाइम भी दे है जो 57 करोड़ बनता है। 7 मई से एडवांस मिलने पर ही नाइट ओवरटाइम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पथ प्रबंधन के वित्तीय घाटे के लिए ड्राइवर कंडक्टर जिम्मेदार नहीं है इसके लिए प्रबंधन की गलत नीतियां जिम्मेदार है।

Leave a Reply