Spread the love

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय शिमला दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति का दौरा 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रस्तावित है। इससे पहले सितंबर 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिमला दौरे पर आए थे। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार शिमला आ रही हैं।

19 अप्रैल को होगा दीक्षांत समारोह

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस दौरान वे शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावियों को सम्मानित करेंगी।इस समारोह में 99 पीएचडी डिग्री और 101 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इनमें 71 छात्राएं जबकि 30 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा।इसके अलावा पीएचडी के लिए 57 पुरुष और 42 महिलाओं को सम्मान प्राप्त होगा।

कार्यकारी कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में इस समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ केवल एक परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हो सकेगा। कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां समय-समय पर साझा की जाती रहेंगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply