हिमाचल प्रदेश।।हरियाणा के रोहतक जिले में 3 फरवरी से नॉर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता (North Zone Kabaddi Competition) शुरू होने जा रही है। ऐसे में इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश यूनिवर्सिटी कबड्डी टीम ने बिलासपुर में तैयारियों शुरू कर दी है।बिलासपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कबड्डी टीम का शिविर आयोजित किया गया है।जिसमें सुबह शाम टीम के खिलाड़ियों को साई हॉस्टल बिलासपुर के कोच प्रमोद कुमार बतौर कोचिंग दे रहे हैं।
![]()
कबड्डी टीम 2 फरवरी को रोहतक होगी रवाना
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी कबड्डी टीम 2 फरवरी को रोहतक के लिए रवाना हो रही है।इन सभी को कबड्डी की बारीकियां सीखाने के लिए बिलासपुर कॉलेज में यह शिविर आयोजित किया गया है।बता दें कि इस टीम मे प्रदेश भर के कॉलेजों के खिलाड़ियों को चुनकर यह टीम गठित की गई है। जिसमें 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
कोविड के कारण प्रतियोगिता हुई थी स्थगित
बता दें कि यह प्रतियोगिता पिछले सत्र में आयोजित करवाई जानी थी, लेकिन कोविड के चलते यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी।वहीं, इससे पहले भी इस प्रतियोगिता की नोटिफिकेशन हुई थी,लेकिन कोविड के चलते यह प्रतियोगिता दो बार स्थगित हुई।ऐसे में हरियाणा सरकार ने यह प्रतियोगिता एक बार फिर से आयोजित करवाने का फैसला लिया है।
प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी से रहे भाग
इस प्रतियोगिता में प्रियंक चंदेल, खमिंद्र सिंह, शिवांश ठाकुर, आदित्य, खविंद्र, गौरव, अतुल ठाकुर, अभिषेक राणा, संदीप सिह, अंकुश राणा, अंकेश पोजता, व अनुज राणा भाग ले रहे है।वहीं, इस टीम में बतौर कोच के रूप में प्रमोद खागटा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
