Spread the love

शिमला।। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 IAS के विभागों में फ़ेरबदल और अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके मुताबिक, अब जेसी शर्मा नहीं, बल्कि 1997 बैच के IAS अधिकारी सुभाशीष पांडा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव होंगे। इसके साथ ही उन्हें एडवाइजर(इन्फ्रास्ट्रक्चर औऱ टूरिज़्म) हिमाचल सरकार का जिम्मा भी रहेगा।

इसके साथ 1995 बैच के आएएस आर डी नज़ीम प्रिंसिपल सेक्रेटर (ट्रांसपोर्ट) का कार्यभार औऱ रोप वे मैनेजिंग डायरेक्टर हिमाचल का कार्यभार दिया गया है। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी देवेश कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी (टूरिज़्म एंड सिविल एविएशन) हिमाचल प्रदेश सरकार का कार्याभार सौंपा गया है। इनके पास पहले से ही पॉवर कोरपोरेशन लिमिटेड शिमला के मैंनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी है।

Leave a Reply