Spread the love

जिला मुख्यालय के साथ लगते समूरकलां में 35 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी समूरकलां के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखा दिया। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक अमरजीत सिंह निवासी समूर कलां शुक्रवार शाम को नहाने के लिए बाथरूम में गया, जहां पर अचानक करंट लग गया।

अचेत अवस्था में परिजन अमरजीत को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Leave a Reply