Spread the love

हिमाचल प्रदेश। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 47 नए मामलें आए हैं। वहीं, हमीरपुर और मंडी जिला में दो मौतें हुई हैं। कोविड से मरने वाला का आंकड़ा 3838 पहुंच गया है। कोविड के नए मामलों में बिलासपुर में दो, हमीरपुर में पांच, कांगड़ा में नौ , मंडी में दो, शिमला में 13, सोलन में चार और ऊना में 12 मामले आए हैं।

एक्टिव केस 736 रह गए हैं। इसके साथ अभी तक संक्रमण के दो लाख 23 हजार 093 मरीज ठीक भी हो गए हैं। राज्य में कोविड के एक्टिव केसों में बिलासपुर में 19, चंबा में 13, हमीरपुर में 85, कांगड़ा में 212, किन्नौर में तीन, कुल्लू में तीन, मंडी में 118, शिमला में 138, सोलन में 39 और ऊना में 107 मामले चल रहे हैं।

Leave a Reply