Spread the love

पानी की टंकी के आसपास सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत गई। उसे डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला राजस्थान की रहने वाली थी और मजदूरी कर अपना गुजारा करती थी। सोमवार को वह मजदूरी पर थी। शाम को डांग कवाली में पानी की टंकी के नीचे सफाई करते हुए करंट लग गया, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज से इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह महिला एक ठेकेदार के पास काम कर रही थी। हालांकि इसकी मौत के पीछे के कारण पुलिस जांच और स्वास्थ्य विभाग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा।

Leave a Reply