उपमंडल के तहत एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव जंगल से क्षत-विक्षत हालत में बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
वहीं पुलिस ने गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चनोल के गांव चनोल से पिछले 13 दिनों से लापता 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल से बरामद हुआ है।दरअसल, चनोल गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला फूला देवी 20 जून से घर से लापता थी।
घरवालों ने वृद्ध महिला की हर जगह तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद बेटे ने पुलिस में मां के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।3 जुलाई शाम के समय गांव के साथ लगते जंगल के नाले में दुर्गंध के साथ कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन रही थी। जब एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा तो पाया कि एक अज्ञात शव नाले में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि वृद्ध महिला की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने की है।
