Spread the love

पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार 2 लोगों से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि स्वारघाट पुलिस एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली के कैंची मोड़ में रूटीन चैकिंग पर मौजूद थी।

इस दौरान नयनादेवी सड़क मार्ग से पंजाब नंबर की एक मारुति कार आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें सवार 2 लोगों से 5.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

कार चालक की पहचान प्रवीण कुमार (38) निवासी सलनू तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान रविकांत (33) गांव बलोह तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसला ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/25/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply