Spread the love

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन व बाढ़ के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर सरकार ने आगामी 2 दिन 10 व 11 जुलाई को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिस कारण घरों से बाहर निकलना जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि गत शनिवार प्रातः से ही  प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण अधिकतर संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं तथा सभी नाले व नदियां उफान पर हैं I

मौसम विभाग द्वारा भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लिहाजा अगले 2 दिनों तक स्कूल-कॉलेज सहित सभी प्रकार के निजी व सरकारी  शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

Leave a Reply