राजधानी शिमला में पुलिस ने दो अलग–अलग मामलों में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने शहर से सटे संजौली में ढींगू बाऊड़ी के पास दो व्यक्तियों से 8.75 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया।
युवक की पहचान 55 वर्षीय जुमादीन व 37 वर्षीय अखतर नाजिर निवासी चापर सरान बिहार के तौर पर हुई है। यह दोनों संजौली के ढींगू बाऊड़ी के पास ही रहते है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने एक कार में कोमली बैंक विधानसभा के पास दो व्यक्तियों से 3.85 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। युवकों की पहचान 26 वर्षीय अजय निवासी कुनिहार अर्की व 35 वर्षीय शादमान निवासी पंचकूला
हरियाणा के तौर पर हुई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ में यह पता लगा रही है कि इन्होंने चिट्टा कहां से लाया था और किस जगह पर इसकी सप्लाई करनी थी।
