Spread the love

हिमाचल के पांवटा साहिब उपमंडल में माजरा पुलिस थाना के अंतर्गत धौलाकुआं में देखते-देखते ही एक युवक जलमुसा खड्ड की जलधारा में समा गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

हालांकि, पुलिस वीडियो की तस्दीक नहीं कर रही है, लेकिन पुलिस ने ये पुष्टि की है कि एक प्रवासी युवक बह गया है।प्रवासी की पहचान बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले प्रकाश पुत्र ज्ञान चंद के तौर पर की गई है। अंतिम समाचार तक युवक का पता नहीं चल पाया था।

घटना के दौरान कुछ लोगों ने खड्ड में बहते युवक का वीडियो बनाया। इसमें ये कहा जा रहा था कि युवक खड्ड को तेज बहाव के बावजूद पार करने की कोशिश कर रहा था।इस दौरान लोगों ने फुटब्रिज से उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों के फुटब्रिज तक पहुंचने से पहले ही युवक जलधारा में समा गया।

बता दें कि मानसून की मौजूदा अवधि में सिरमौर में तकरीबन 46 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है, लेकिन 72 घंटे के बीच जानी नुकसान की सूचना नहीं थी। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने युवक के बहने की पुष्टि की है।

Leave a Reply