हिमाचल प्रदेश में बारिश कम होने के बाद बाढ़ग्रस्त नदियों में बहे लोगों की लाशें मिलने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को ब्यास नदी में दो और लोगों के शव बरामद किए गए। इनकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब तक ब्यास से 11 शव मिल चुके हैं।
कुल्लू की लगघाटी के दोघरी गांव में खेतों में घास काटने गई शेंपो देवी (55) पत्नी केसर सिंह की मलबे में दबने से मौत हो गई। रामपुर की फूंजा पंचायत में एक व्यक्ति खड्ड में बह गया, जिसका कोई सुराग नहीं लगा।
