Spread the love

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने 306 टीजीटी और प्रवक्ता पदोन्नत कर हेडमास्टर बना दिए हैं। गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई। पदोन्नत हेडमास्टरों को नये स्कूलों में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एक से पांच दिनों के भीतर पद ग्रहण करने को कहा गया है।

30 किलोमीटर से कम अवधि के स्कूलों में स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को एक दिन और 30 किलोमीटर से अधिक दूरी के स्कूलों के स्थानांतरित शिक्षकों को पांच दिनों के भीतर नये स्कूलों में पद ग्रहण करने को कहा है। तय समय के भीतर पद ग्रहण नहीं करने की स्थिति में पदोन्नति को रद्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply