Spread the love

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के समीप श्री रेणुका जी दोसड़का के पास अनियंत्रित होकर एक थार जीप पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा 3 युवक घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907 ए पर दोसड़का में थार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें कार चालक जम्मू चौधरी निवासी सिंहपुरा पांवटा साहिब तथा तनवीर सिंह निवासी कच्चा टैंक नाहन, थार जीप से बाहर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि संचित निवासी अंबोया पांवटा साहिब और सार्थक पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी सराहां तहसील पच्छाद को भी चोटे लगी है। किसी अन्य गाड़ी की सहायता से घायलों को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर घायल 23 वर्षीय तनवीर सिंह को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया।

नाहन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन के कुछ युवक अपने दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी मनाने नाहन शिमला रोड़ पर गए थे। जोकि बर्थडे पार्टी मना कर शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे जब यह वापस लौट रहे थे, तो थार जीप एचपी 85एए 0555 अनियंत्रित होकर पलट गई। युवक के दूसरी गाड़ी के दोस्तों ने उसे डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।

अस्पताल प्रशासन ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

वहीं नाहन पुलिस ने थार जीप के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत व तीन युवकों के घायल होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply