Spread the love

नाहन के सराहां बस अड्डे के समीप एक बाइक पैरापिट से जा टकराई। हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को पीजीआई रैफर किया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर है।जानकारी के अनुसार सराहां में एक मोटरसाइकिल (HP16-8297) सड़क की विपरीत दिशा में जाकर पैरापिट से टकराने के बाद उछल कर करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल सराहां लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रैफर किया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर है।

हादसे की पुष्टि डीएसपी अरुण मोदी ने की है। युवकों की पहचान विशाल पुत्र विद्यादत्त निवासी चनाड व  मुकेश निवासी जनोट के रूप में हुई है। 

Leave a Reply