Spread the love

उत्तराखंड के चमोली एक बड़े हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट लगने से 16 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 6 पुलिसकर्मी भी बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। यहां करंट की चपेट में आने से बीस से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। चमोली में लगे नमामि गंगे प्रोजेक्ट  के सीवर प्लांट में करंट फैल गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसका पंचनामा करने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची थी तभी एक बार फिर करंट फैल गया जिसके बाद ये गंभीर दुर्घटना घटी।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया। इस हादसे में घायल लोगों को लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेष शिफ्ट किया गया है। इस घटना पर एसपी चमोली ने कहा कि अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफॉर्मर फटने से कई लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने अब तक 15 मौतों क पुष्टि की है वहीं एडीजीपी वी मुरुगासन ने बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 16 पहुंच गई है। मरने वालों में एक पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर और पांच होमगार्ड भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply