Spread the love

थाना बंगाणा के रायपुर मैदान क्षेत्र गोविंद सागर झील में डूबने से जल शक्ति विभाग के 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुमार पुत्र जुल्फी राम गांव रायपुर मैदान तहसील बंगाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम जल शक्ति विभाग के कर्मचारी पवन कुमार रायपुर क्षेत्र गोविंद सागर झील में नहाने के लिए उतरा था।झील में नहाते हुए पवन कुमार अचानक पानी में डूब गया।

स्थानीय लोगों ने पवन कुमार को अचेत अवस्था में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी हेड क्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply