Spread the love

हरिपुर पुलिस थाना के अंतर्गत महाराणा प्रताप सागर झील के किनारे एक व्यक्ति की लाश गली-सड़ी हालत में मिलने का मामला सामने आया है। हरिपुर थाना एसएचओ पवन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की आयु लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मृतक की दाई बाजू पर एक टैटू भी है, जिस पर I Love M अंकित लिखा है।डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देहरा अस्पताल के शव गृह में रखा  है। जिसका पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त हेतु चित्र भी जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply