बिलासपुर की एसआईयू टीम ने स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि एसआईयू टीम जब बस स्टैंड पर मौजूद थी तो एक कार (24 बी- 9006) को चैकिंग के लिए रोका गया।
इस दौरान कार सवार व्यक्ति घबरा गए। जब कार की गहनता से तलाशी ली तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ जोकि वजन करने पर 17.17 ग्राम पाया गया। कार सवारों की पहचान सूर्यकांत (32) निवासी गांव बरमाणा तथा सुनील कुमार (37) निवासी गांव नैहर डाकघर हरनोड़ा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि इस संबंध में थाना स्वारघाट में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
