हिमाचल प्रदेश में बिगड़े मौसम में बीच हादसे हो रहे हैं। इन दिनों सेब सीजन चला हुआ है और सड़कों की दयनीय हालत के बीच बागवान के लिए सेब मंडियों तक पहुंचाना कठिन काम है। इसी बीच चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा से उत्तराखंड के विकास नगर जा रही सेब से लदी एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई।
इस हादसे में नेरवा के युवक की जान चली गई। हादसा उत्तराखंड की सीमा पर काटीइछाड़ी में हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नेरवा से पिकअप (एचपी- 63 a-3010)सेब की पेटियां लेकर निकली थी। करीब 2 बजे के आसपास उत्तराखंड के काटी ईछाड़ी के पास सड़क पर पलट गई।
इस गाड़ी पलटने से गाड़ी में चालक सुधीर खागटा( 24) पुत्र भगतराम निवासी गंयाह तहसील नेरवा की गाड़ी के नीचे दबने से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
