Spread the love

सोलन में टैंक रोड के समीप एक नाबालिग पर नकाबपोश युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। युवक कुरियर ब्वॉय बनकर नाबालिग के घर पहुंचा था। घायल अवस्था में नाबालिग को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस जानकारी के टैंक रोड के समीप आरोपी युवक कुरियर ब्वॉय बनकर एक घर पर पहुंचा। जहां पर उसने नाबालिग को देखकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। नाबालिग के चिल्लाने पर लोग भी एकत्रित हो गए। इस बीच नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गया। घायल नाबालिग को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी नकाबपोश युवक का पता नहीं चल पाया है। जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply