Spread the love

राजधानी के छोटा शिमला क्षेत्र में 22 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय चौहान पुत्र बालम सिंह निवासी रंडौल, तत्तापानी तहसील करसोग जिला मंडी के तौर पर हुई है। वह मजीठा हाउस में उद्योग विभाग में आउटसोर्स पर बतौर चालक कार्यरत था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अजय धोबीघाट में किराये के मकान में रहता था। इसके साथ कमरे में एक अन्य युवक भी रहता था। वीरवार दोपहर को साथी कमरे में आया तो अजय अचेत अवस्था में कमरे में पड़ा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित करार दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल, शव आईजीएमसी के शव गृह में रखा है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से अजय का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद की मौत के असल कारणों का पता चलेगा। इसके बाद की आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply