Spread the love

शहर में बिजली बोर्ड के दो कर्मी करंट लगने के चलते झुलसे हैं। दो अलग-अलग घटनाओं में बोर्ड में टी मेट के पद पर कार्यरत कर्मियों को हाई वोल्टेज करंट लगा। इसमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक चंबा का रहने वाला विशाल विजलमान बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे कांशीवाला के समीप सीपीएफ कॉलोनी में खंभे पर बिजली की तारों की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसे हाई वोल्टेज करंट लगा। गंभीर अवस्था में विशाल को पीजीआई रैफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि विशाल करीब 30 प्रतिशत तक झुलसा है। फिलहाल विशाल की हालत स्थिर बताई जा रही है।उधर, दूसरी घटना बनोग की है। नालागढ़ के रहने वाले टी मेट हेमराज को भी बिजली लाइनों की मरम्मत के दौरान हाई वोल्टेज करंट लगा।

हालांकि, विशाल की तुलना में हेमराज को कम तीव्रता का करंट लगा। हेमराज की हालत पूरी तरह से स्थिर है। मेडिकल कॉलेज में ही हेमराज उपचाराधीन है।बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राहुल राणा ने कहा कि घटनाओं की जांच के आदेश दिए गए हैं। एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। इसमें दो कनिष्ठ अभियंता भी शामिल हैं।

राणा ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया गया है कि जांच करने वाले नाहन विद्युत मंडल से न हों।उन्होंने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ में भी बोर्ड के दो कर्मियों को विशाल की देखभाल के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की हालत स्थिर है।

Leave a Reply