Spread the love

राजधानी शिमला के मल्याणा से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिगों के लापता होने की सूचना मिलते ही शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढली थाना में मल्याणा निवासी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है की उसकी 2 नाबालिग बेटियां अपनी एक अन्य सहेली के साथ कहीं चली गई हैं और घर वापस नहीं आई हैं।

शिमला पुलिस को दी सूचना में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटियां घर से बिना बताए चली गई और शाम होने तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उनके बारे में उसके सहेली के यहां पता किया गया। वहीं, उन्हें पता चला कि उनकी सहेली भी घर से बिना बताए उनके साथ चली गई है और उनका अभी तक कोई पता नहीं लगा है।

परिजनों ने अपने रिश्तेदार के यहां भी पता किया, लेकिन जब शाम होने तक भी लड़कियों का कोई पता नहीं लगा पाया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एएसपी सुनील नेगी ने मामले में पुष्टि की है।

Leave a Reply