Spread the love

जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घुमारवीं की ग्राम पंचायत दाबला के सोई गांव में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की  मौके पर मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तीनों कार सवार व्यक्ति किसी सेवानिवृति समारोह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। क्यास लगाए जा रहे हैं कि हादसा देर रात हुआ है।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और सिविल हॉस्पिटल घुमारवीं ले गए जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और तीसरे को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कार सवारों की पहचान-सरवन कुमार पुत्र सुखराम गांव सोई टिक्करी आयु 62 वर्ष व श्याम सुंदर निवासी दाबला आयु 60 वर्ष की मृत्यु हो गई जबकि रामपाली निवासी दाड़ी घायल है। तीनों व्यक्ति कार एचपी 23–C–3250 में वापस लौट रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply