Spread the love

धर्मशाला।तपोवन में आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिन में 11 बजे शुरू होगी। पहले शोकोद्गार होगा। सदन में सभी सदस्य स्वर्गीय बोधराज गुरमुख सिंह बाली व डा. शिव कुमार को श्रद्धांजलि स्वरूप वक्तव्य देंगे। शोकोद्गार के बाद प्रश्नकाल शुरू होगा।

तपोवन में आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिन में 11 बजे शुरू होगी। पहले शोकोद्गार होगा। सदन में सभी सदस्य स्वर्गीय बोधराज, गुरमुख सिंह बाली व डा. शिव कुमार को श्रद्धांजलि स्वरूप वक्तव्य देंगे। शोकोद्गार के बाद प्रश्नकाल शुरू होगा।इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्तमान सप्ताह की शासकीय कार्य सूची के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद विधानसभा सचिव सदन में हिमाचल प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन (विधेयक), (2021), 2021 का अधिनियम सांख्यांक-6 की प्रति सभा पटल में रखेंगे। इसे सदन की ओर से पारित करने के बाद अंतिम स्वीकृति के लिए राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद विधायक रीता धीमान नियम-62 के तहत इंदौरा में शुगर मिल न होने से किसानों को गन्ने की फसल बेचने में आ रही दिक्कत को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगी। विधायक नरेंद्र ठाकुर व जीतराम कटवाल लोक निर्माण की ओर से निर्मित सड़कों के रखरखाव पर विचार रखेंगे। अंत में विधायक सुंदर ङ्क्षसह ठाकुर ऊर्जा नीति पर पुनर्विचार करने को लेकर प्रस्ताव रखेंगे।आज के दौर में हर कोई आनलाइन है। बात चाहे बैठकों की हो या पढ़ाई की, सब कुछ आनलाइन हो रहा है। इसके बावजूद प्रदेश के कुछ विधायक आज भी आफलाइन व्यवस्था पर ही विश्वास कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि तपोवन में शुक्रवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए कुछ विधायकों ने आफलाइन प्रश्न चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भेजे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही आनलाइन होती है। कुछ साल पहले तक यह आफलाइन होती थी और विधानसभा के सदस्य बड़ी-बड़ी फाइलें लेकर सदन में पहुंचते थे। अब सभी सदस्यों, विधानसभा स्टाफ व संवाददाताओं के लिए लैपटाप की व्यवस्था कर पेपर लेस इ-विधानसभा प्रणाली लागू की गई है। इसे अन्य राज्य भी लागू कर रहे हैं।

Leave a Reply