कुमारहट्टी-नाहन हाइवे पर बोहली के समीप दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।इसके साथ ही पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, चालक गाड़ी में सवार होकर नाहन से कुमारहट्टी की ओर आ रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह बोहली के समीप पहुंचा तो उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई और चालक उसी के अंदर फस गया। इसके बाद हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था।एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही हादसे के कारणों की जांच जारी है।
