सर्दियों में जितनी फिक्र ठंड से बचनी की होती है. उतनी ही फैशनेबल दिखने की भी लगी रहती है. बात फैशन की हो और बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम सामने ना आए. ये तो हो नहीं सकता. बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैशन स्टाइल को लेकर खूब चर्चाओं में बनी रहती है. इसमें कोई दोराय भी नहीं है कि एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर कलेक्शन आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. अब, इन तस्वीरों को ही देख लीजिए जिसमें वो विंटर के लिए फैशन गोल्स देती नजर आ रही हैं.
